Your Ad Here!

छ.ग. महिला क्रांति सेना जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं द्वारा... छेरछेरा पर्व बड़े हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,घर-घर जा दिए संदेश

छ.ग. महिला क्रांति सेना जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं द्वारा... छेरछेरा पर्व बड़े हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,घर-घर जा दिए संदेश

ग्राम पंचायत बंजी में छेरछेरा पर्व के उपलक्ष्य में सर्वत्र ग्रामों मे घूम-घूम कर लुकड़ी का खेल खेला गया, उक्त छेरछेरा पर्व के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ महिला क्रांति सेना की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नाग, परमेश्वर सिंह मरकाम व कन्हैयालाल के नेतृत्व मे उक्त छेरछेरा तिहार मनाया गया | विदित हो कि छत्तीसगढ़ में पौस माह की पूर्णिमा तिथि को "छेरछेरा" का जो पर्व मनाया जाता है, वह अलग-अलग वर्ग के लोगों के द्वारा अलग-अलग मान्यताओं के अंतर्गत मनाया जाता है। यहां के मूल निवासी वर्ग के लोग, जो गोंडवाना या कहें, आदिवासी संस्कृति में जीते हैं, वे इसे पौस पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिनों तक उक्त छेरछेरा पर्व को मनाते हैं। जबकि यहां के मैदानी भाग में निवासरत अन्य सामान्यजन खरीफ की फसल की लुवाई-मिसाई के पश्चात बड़े हर्सोल्लास के रूप में एक दिन का दान देकर पर्व के रूप में मनाते हैं। छत्तीसगढ़ में जो छेरछेरा का पर्व मनाया जाता है, उसमें भी लोग नट बनकर नाचते-गाते हुए भिक्षा मांगने हेतु घर-घर जाते हैं। लेकिन अब छत्तीसगढ़ के मैदानी भागों में नट बनकर नाचते-गाते हुए भिक्षा मांगे जाने का चलन बहुत कम हो गया है, फिर भी यहां के पर्वतीय क्षेत्रों में अब भी यह प्रथा बहुतायत में देखी जा सकती है। उक्त उदाहरण स्वरुप कोरिया जिला के ग्राम बंजी में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली | उक्त कार्यक्रम मे बंजी सरपंच सुखदेव सिंह,नभाग सिंह सहित समस्त ग्रामवासी भी उपस्थित थे |


  • यीशै दास जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment