Your Ad Here!

सड़क दुर्घटना में हुई एक डॉक्टर की हुई दर्दनाक मौत...अन्य चार घायल

सड़क दुर्घटना में हुई एक डॉक्टर की हुई दर्दनाक मौत...अन्य चार घायल  


 बिलासपुर। जिला के सकरी-कोटा मोड़ पर सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर की बड़ी दर्दनाक मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए है उक्त घायलों को उपचार हेतु सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा जिले के पांडातराई निवासी आयुर्वेदिक डॉक्टर उत्तम कश्यप आ० छविराम कश्यप (उम्र- 37 वर्ष) जो सोमवार को अपने दोस्तों शाहिद, हेमंत, ब्रजेश एवं मुकेश के साथ कार से बिलासपुर इंटरसिटी होटल आए थे।जहाँ से काम निपटाने के बाद रात को उक्त सभी कार से वापस अपने घर को लौट रहे थे। उक्त कार को डॉक्टर उत्तम चला रहा था। वहीँ सकरी-कोटा मोड़ के पास सड़क के किनारे मिट्टी डंप कर रखा गया है जिस पर उक्त कार चढ़ कर अनियंत्रित हो पेड़ से जा टकराई। उक्त टक्कर इतनी जोरदार थी की उक्त डॉक्टर उत्तम कश्यप की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार में सवार उसके दोस्त शाहिद, हेमंत, ब्रजेश और मुकेश को गंभीर चोटे आई है। उक्त खबर पाते ही मौक पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर से उक्त सभी घायलों को बाहर निकाला और उन्हें एंबुलेंस से सिम्स हॉस्पिटल उपचार हेतु ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने जांच के पश्चात उक्त डॉक्टर उत्तम कश्यप को मृत घोषित कर दिया पुलिस द्वारा उक्त घटना की जाँच की जा रही है ।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment