Your Ad Here!

लॉकडाउन में पुलिस की बड़ी कार्यवाही डेढ़ करोड़ से अधिक का गांजा जप्त...2 अंतराज्यीय तस्कर गिरफ्तार


लॉकडाउन में पुलिस की बड़ी कार्यवाही डेढ़ करोड़ से अधिक का गांजा जप्त...2 अंतराज्यीय तस्कर गिरफ्तार


महासमुंद। गांजा तस्करी करने वालो की हौसले बुलंद जब की जिले में 30 सितम्बर 2020 से पूर्ण लॉक डाउन किया गया है इसके बावजूद भी मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करने वालो पर सिकंजा कस कल शुक्रवार को पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। जहाँ टेमरी फारेस्ट नाका के पास कोमाखान पुलिस ने ट्रक क्रमांक RJ 02 GA 5686 से 26 बोरियों में 165 पैकेट 8 क्विटंल 10 किलो करीब एक करोड़ 65 लाख रुपए के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपियो के नाम खालिद पिता स्माइल (उम्र-20 वर्ष) वहीं दूसरा आरोपी साकिर हुसैन पिता सौकत अली (उम्र-32 वर्ष)जिनको अंतराज्यीय गांजा तस्करी करते हुए पुलिस ने रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर एवं अनुविभागीय अधिकारी लीतेश सिंह के दिशा-निर्देश पर की गयी उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में कोमाखान थाना प्रभारी प्रदीप मिंज,कौशल साहू,सुशील शर्मा,नरेंद्र साहू,राजकुमार वर्मा,संतोष संवरा,इंद्रजीत,सरफ्दीन,महिला आरक्षक नीरा यादव की सराहनीय भूमिका रही |


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment