विधवा महिला को शादी का झांसा दे किया दैहिक शोषण अश्लील विडियो बना ब्लैकमेलिंग कर वसूले पैसे...तंग आ महिला ने की शिकायत..तब से हुआ फरार ||Chhattisgarh Lions News ||
राजधानी रायपुर का सनसनीखेज एक मामला सामने आया है| जहाँ एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर कारोबारी ने उसका दैहिक शोषण किया।इतना ही नही उक्त आरोपी ने उक्त विधवा महिला की अश्लील वीडियो भी बना लिया था और उसे वायरल करने की धमकी दे ब्लैकमेलिंग कर पैसा की मांग कर उक्त विधवा महिला से वसूली करने लगा। जिससे तंग आ उक्त विधवा महिला ने उक्त कारोबारी के विरुद्ध पुलिस
में शिकायत दर्ज करा दी। उक्त शिकायत के संबंध
में पुलिस ने जानकारी देकर बताया कि गुढिय़ारी में एक 40 वर्षीय विधवा महिला रहती है। उसके पति का देहांत हो गया है। जो पिछले वर्ष एक सामाजिक कार्यक्रम में उक्त विधवा महिला का बिलासपुर निवासी गिरिश पाण्डेय से मुलाकात हुई और उक्त दोनों में बातचीत सिलसिला शुरू हो गया तथा उक्त कारोबारी गिरिश पाण्डेय की पत्नी की भी मौत हो चुकी है। उक्त गिरिश पाण्डेय ने उक्त विधवा महिला को शादी का झांसा देकर अपने जाल में
पूरी तरह से फंसा लिया तब उक्त विधवा महिला भी शादी के लिए तैयार हो गई। तब उक्त आरोपी गिरीश पाण्डेय ने झांसा दे जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित कर उसकी वीडियो बनाकर उक्त विधवा महिला को ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर दिया और उक्त वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर उक्त विधवा महिला से पैसे की मांग करना शुरू कर दिया और बाद में उक्त
आरोपी ने शादी से भी इंकार कर दिया। जिससे तंग आकर
उक्त विधवा महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उक्त शिकायत पर पुलिस द्वारा उक्त गिरिश पाण्डेय के विरुद्ध
मामला दर्ज किया गया है एवं उक्त शिकायत की जानकारी लगते ही उक्त आरोपी गिरीश
पाण्डेय फरार हो गया है। पुलिस उक्त अरोपी की बड़ी
तेजी से तलाश कर रही है। यह भी जानकारी
मिली की उक्त आरोपी गिरिश पाण्डेय के विरुद्ध पुणे में भी प्रकरण दर्ज है कारण की उक्त आरोपी गिरीश पाण्डेय की
पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। और वह गिरिश पाण्डेय से काफी
परेशान थी।
0 comments:
Post a Comment