Your Ad Here!

महिला चिकित्सक से फेसबुक के जरिये दोस्ती कर शादी का झांसा दे 03 वर्ष तक लगातार किया दुष्कर्म व महिला की संपत्ति को अपने नाम पर करने को कहा...नहीं करने पर गुस्से में आ किया मारपीट... आरोपी गिरफ्तार ||Chhattisgarh Lions News ||

महिला चिकित्सक से फेसबुक के जरिये दोस्ती कर शादी का झांसा दे 03 वर्ष तक लगातार किया दुष्कर्म व महिला की संपत्ति को अपने नाम पर करने को कहा...नहीं  करने पर गुस्से में आ किया मारपीट... आरोपी गिरफ्तार ||Chhattisgarh Lions News ||

राजधानी रायपुर में एक महिला चिकित्सक को शादी का झांसा दे बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है| सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी निसार अहमद सिद्धकी उम्र करीब 45 वर्ष के विरुद्ध 37 वर्षीय उक्त पीड़िता महिला चिकित्सक द्वारा थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताई की पिछले 3 वर्षों से उक्त आरोपी निसार अहमद सिद्धिकी जो शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते आ रहा है। के पश्चात् उक्त महिला चिकिस्तक द्वारा जब उक्त आरोपी निसार अहमद सिद्धिकी से शादी करने की बात कही गई तो उक्त आरोपी ने महिला चिकित्सक के दलदलसिवनी, सड्डू क्षेत्र में मेट्रो ग्रीन स्थित मकान को अपने नाम पर करने के बाद ही शादी करने की बात कही। इस तरह की बात सुनकर उक्त पीड़िता महिला चिकित्सक साफ़ इनकार कर दिया तो उक्त आरोपी ने महिला चिकित्सक को हाथ मुक्का व बेल्ट से मारपीट करते हुए गाली गलौज की। उक्त संबंध में पुलिस ने जानकारी देकर बताया कि उक्त पीड़िता महिला चिकित्सक व आरोपी दोनों ही तलाकशुदा है एवं पिछले 3 वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। उक्त दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई थी जिसके बाद लगातार उक्त आरोप निसार अहमद सिद्धिकी ने महिला चिकित्सक के साथ शादी करने की बात कर उसे अपने झांसा में ले लगातार 03 वर्षो से शारीरिक संबंध बनाते आ रहा था । पुलिस द्वारा उक्त आरोपी निसार अहमद सिद्धिकी के विरुद्ध IPC की धारा 294,323,493, 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उक्त आरोपी को गिरफ़्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है|


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment