बिलासपुर शहर के उसलापुर क्षेत्र में एक महिला पंचायत
सचिव की हत्या का प्रकरण प्रकश में आया है। उक्त हत्या की खबर मिलते ही पुरे
क्षेत्र में आग की तरह सनसनी फैल गई जानकारी के अनुसार उक्त मृत महिला की लाश उसके
घर के बेडरूम में मिली है। उक्त सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस प्रकरण
पंजीबद्ध कर महिला के शव को पी.एम के लिए भेज आगे की कार्यवाही कर रही है।उक्त मामला सकरी थाना क्षेत्र का है, जहां चंदना डडसेना अपनी पुत्रियों के साथ रहती थी। तथा चंदना
डडसेना सरगांव के चुनचुनिया ग्राम में पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ थी। जिस संबंध
में बताया जा रहा है कि उक्त पंचायत सचिव चंदना डाडसेना की पुत्री घूमने के लिए
कोटा गई थी। जिस दौरान वह लगातार अपनी मां को फोन कर रही थी, लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा था। तब चंदना की पुत्री ने अपने पड़ोसी
को फोन कर अपनी मां से बात करवाने को कहा। जिस पर पड़ोसी ने उसके घर जाकर देखा तो वह
हैरान भौचक्का रह गया कारण की चंदना डाडसेना बेडरूम में संदिग्ध अवस्था में पड़ी
थी और उसकी मौत हो चुकी थी। उक्त प्रकरण पर पुलिस छानबीन कर रही है|
- प्रिंस शर्मा - छत्तीसगढ़ लायंस न्यूज़
0 comments:
Post a Comment