Your Ad Here!

BREAKING :: दो बच्चो की अम्मा को 19 वर्ष के युवक से हुआ प्यार...परेसान युवक ने लिखी प्यार की अंतिम दांस्ता...उतारा मौत के घाट...



जानकारी के अनुसार अलीगढ़ में विगत दिनों पूर्व हुई एक महिला की हत्या में चौंका देने वाला वाक्या प्रकाश में आय है| उक्त हत्या के आरोप में पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है| मामला इस प्रकार का है उक्त महिला करीब 34 वर्ष की थी और शादीशुदा थी, उसके प्रेमी लड़के की उम्र करीब 19 वर्ष है| उक्त दोनों के दरमियान लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे तंग आकर लड़का उक्त महिला से पीछा छुड़ाना चाहता था, कारण की विवाहित महिला उस पर शादी का दबाव बना रही थी जिससे परेसान होकर प्रेमी लड़के ने उक्त महिला के मौत की कहानी लिख डाली| एस.पी शुभम पटेल ने उक्त महिला के हत्याकांड का उजागर करते जानकारी देकर बताया कि उक्त मामला छर्रा थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव के पास यात्री विश्राम गृह में कुछ दिन पहले एक 34 वर्षीय महिला का शव पाया गया था| और उसके नजदीक में एक टूटी शराब की बोतल पड़ी पाई गयी थी| महिला के मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था, वही एक सिम कार्ड भी पड़ा हुआ था, उक्त घटना की सूचना पर पुलिस के आला अफसर घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए थे| के पश्चात एस.पी शुभम पटेल के अनुसार जांच में पता चला कि मृत महिला मूल निवासी बदायूं की रहने वाली थी और वह दो बच्चों की मां थी. उसकी उम्र करीब 34 वर्ष की थी महिला के पड़ोस में ही उसका प्रेमी रहता था| जिस दौरान महिला से उसका प्रेम संबंध हो गया, प्यार के नशे में चूर महिला ने लड़के से शादी के लिए लगातार दबाव बनाती जा रही थी, उसी वजह से लड़के ने महिला को शादी करने का झांसा देकर अपनी बाइक में बैठाकर अलीगढ़ लेकर आया वही रास्ते में लड़के ने जमकर शराब पिया और शराब पीने के बाद खाली बोतल से महिला पर घातक वार कर उसकी हत्या कर दी और वह  मौके से फरार हो गया था जिसे पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर उक्त लड़के को को बाइक सहित कासगंज में गिरफ्तार कर लिया |

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment