Your Ad Here!

जोखिम भरे आलम में अपनी जान की बाजी लगा ड्यूटी कर रहे...शासकीय सेवकों के वेतन से 1 दिन का भत्ता काटे जाने राज्य शासन ने जारी किया फरमान

जोखिम भरे आलम में अपनी जान की बाजी लगा ड्यूटी कर रहे...शासकीय सेवकों के वेतन से 1 दिन का भत्ता काटे जाने राज्य शासन ने जारी किया फरमान  



सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार समस्त सरकारी कर्मचारियों का  राज्य शासन के निर्देशानुसार 1 दिन का वेतन भत्ता काट कर उक्त कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है | जबकि उक्त समस्त शासकीय कर्मचारी चाहे सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था या पुलिस प्रशासन हो | उक्त कर्मचारियों के द्वारा इस कोरोना महामारी जैसे प्राणघातक बीमारी के बीच में रहकर अपनी ड्यूटी करीब 12 से 15 घंटे तक करते हुए लोगों को सुरक्षा मुहैया कराया जा रहा | वही उक्त संबंध में सूत्र यह भी बताते हैं कि उक्त कर्मचारियों को किसी प्रकार का भत्ता बढ़ाकर वेतन नहीं दिया जा रहा है | बल्कि ठीक उसके विपरीत राज्य शासन के द्वारा उक्त समस्त शासकीय कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन भत्ता काटा जा रहा है | उक्त वजह से समस्त शासकीय कर्मचारियों में निराशा व्याप्त है | जबकि उक्त कर्मचारी  कोरोना जैसी भयंकर महामारी के बीच अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों के जीवन की रक्षा कर निरंतर सेवा देते आ रहे है | उक्त शासकीय कर्मचारियों का भत्ता बढाने के बजाय भत्ता काटने जैसे  विधिविपरित आदेश जारी किये जाने से उक्त कर्मचारी मानसिक रूप से आहत नजर आ रहे है |

 

  • यीशै दास -जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment