Your Ad Here!

भाजापा द्वारा बजट संगोष्ठी वर्ष 2021 -22 आयोजित कर किया प्रेस वार्ता...प्रदेश सरकार पर निशाना साध उठाये कई सवाल

भाजापा द्वारा बजट संगोष्ठी वर्ष 2021 -22 आयोजित कर किया प्रेस वार्ता...प्रदेश सरकार पर निशाना साध उठाये कई सवाल 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा इन दिनों संपूर्ण भारत के प्रत्येक जिले में बुद्धिजीवी सम्मेलन कर उक्त बजट संगोष्ठी वर्ष 2021 -22 के बारे में आम नागरिकों तक जानकारी पहुंचाने बड़ा सार्थक प्रयास किया जा रहा है ठीक उसी तरह दिनांक 13 /02/2021 को भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा के नेतृत्व में मनेन्द्रगढ़ हरियाणा भवन में प्रेस वार्ता आयोजित कर उक्त बजट संगोष्ठी वर्ष 2021-22 के विषय में संपूर्ण जानकारी जन-जन तक पहुंचाने उक्त बुद्धिजीवी सम्मेलन कराया गया उक्त दौरान भाजपा के पूर्व छ.ग. पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए देश के चौथे स्तंभ मीडिया के समक्ष प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश सरकार की गलत नीतियों पर तीर बरसाते हुए बड़े तीखे अंदाज में प्रदेश सरकार को भ्रष्टाचार कराने वाली सरकार की उपमा देकर कहा की आज जहां भी भ्रस्टाचार हो रहा है | वह सब प्रदेश सरकार के सहयोग से ही हो रहा है | साथ ही उन्होंने यह भी कहा की भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा देने वालों के विरुद्ध कार्यवाही अवश्य कराई जायेगी | उक्त दौरान पूर्व कैबिनेट एवं खेल मंत्री भैयालाल राजवाड़े,कृष्ण  बिहारी जयसवाल जिला अध्यक्ष ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उर्मिला नेताम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकुर जैन ,मंडल मंत्री किशन शाह भाजापा ,मीडिया प्रभारी यीशै दास सहित भाजपा के अन्य सक्रीय कार्यकर्ता भी मौजूद थे  |

 

  • यीशै दास जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment