Your Ad Here!

बटालियन एंबुस लगाने प्लानिंग के दौरान...एक जवान ने खुद को गोली मार की आत्महत्या ,बटालियन में मचा हडकंप

बटालियन एंबुस लगाने प्लानिंग के दौरान...एक जवान ने खुद को गोली मार की आत्महत्या ,बटालियन में मचा हडकंप

सुकमा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है | जहां दिनांक 15 /01/2021 दिन गुरुवार को नक्सल ऑपरेशन पर निकले एक जवान ने खुद को गोली मार  आत्म हत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया | मिली जानकारी के अनुसार उक्त जवान ने अपने सर्विस गन से अपने गले के पास गोली मार लिया था | उक्त वजह से मौके पर ही उक्त जवान की मौत हो गई । यह भी सुनने को मिल रहा है की उक्त जवान ने आत्महत्या नहीं की जो एक्सीडेंटल फायर भी हो सकता है |किंतु पहली दृष्टि में उक्त मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। उक्त मृतक जवान का नाम हरजीत सिंह है। जो पंजाब के लुधियाना का निवासी है। जानकारी के अनुसार सुकमा के तेमलवाड़ा कैंप से कोबरा की 206वीं बटालियन कोयलमेटा पहाड़ी पर नक्सल आपरेशन हेतु निकली हुई थी। उक्त नक्सलियों के वहां रहने की सुचना के बाद वहां पहुंची कोबरा बटालियन एंबुस लगाने की प्लानिंग कर रहे थे। उक्त दौरान हरजीत सिंह ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर लिया |

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment