Your Ad Here!

भाजपा का हल्ला बोल जंगी प्रदर्शन 22 को … कलेक्ट्रेट ऑफिस का घेराव कर गिरफ्तारी देने किया ऐलान

भाजपा का हल्ला बोल जंगी प्रदर्शन 22 को कलेक्ट्रेट ऑफिस का घेराव कर  गिरफ्तारी देने किया ऐलान

धान  खरीदी में सम्पुर्ण राज्य में व्याप्त अव्यवस्था, वारदाने की कमी से धान खरीदी केंद्रों का बंद होना जैसी स्थिति से राज्य का किसान त्रस्त हो चुका है। उक्त किसानों के साथ हो रहे घोर अन्याय के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के निर्देश पर 22 जनवरी 2021 को जिला मुख्यालय नगरपालिका कॉम्प्लेक्स के सामने भाजपा जिला कोरिया के जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल के नेतृत्व में मध्यान्ह 12 बजे से जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा | इसके पश्चात कलेक्टोरेट का घेराव कर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गिरफ्तारी दी जाएगी। भाजपा जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा लगातार कांग्रेस को किसानों की समस्या के निराकरण हेतु सचेत करती रही है। इसके बावजूद लोक लुभावन वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस ने राज्य के आर्थिक ढांचे को पूरी तरह हिला कर रख दिया है। आज राज्य का अन्नदाता खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ खड़ी होकर हर स्तर पर लड़ाई लड़ने को तैयार है। हम आपको बता दे की 22जनवरी 2021 को तीनों विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा किसान जिला मुख्यालय में इकट्ठे होकर एक साथ किसान हित में आवाज बुलंद करेंगे। 12 बजे से उक्त धरना प्रदर्शन शुरू होगा | फिर सभी कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर गिरफ्तारी देंगे।


  • प्रदीप कुशवाहा ब्लॉक रिपोर्टर  खबर

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment