Your Ad Here!

अवैध धान 182.8 क्विंटल सहित 12 वाहन जप्त...कलेक्टर डोमन सिंह की बड़ी कार्यवाही, 8 धराये

अवैध धान 182.8 क्विंटल सहित 12 वाहन जप्त...कलेक्टर डोमन सिंह की बड़ी कार्यवाही, 8 धराये

महासमुन्द का एक मामला जहां कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम द्वारा जिले में 08 प्रकरणो पर कार्यवाही करते हुए 457 बोरा धान 182.8 क्विंटल को जप्त किया गया है । उक्त संबंध में मिली जानकारी के  अनुसार सरायपाली तहसील के ग्राम बलौदा निवासी टिकेश्वर साहू से 40 बोरी धान, पिथौरा तहसील के ग्राम अंसुला निवासी तेजप्रताप ठाकुर, राधेश्याम सिदार एवं दौलत सिंह नेताम से क्रमशः 110, 100 एवं 60 बोरी धान जप्त कि गई है | इसी प्रकार महासमुन्द तहसील के ग्राम झालखमहरिया निवासी उमेश साहू से 30 बोरी धान एवं बसना तहसील के ग्राम बाराडोली निवासी बंशीधर पटेल से 27 बोरी धान, ग्राम चंदखुरी निवासी भुनेश्वर साव से 32 बोरी धान जप्त किया गया तथा बसना तहसील के अन्तर्गत सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम तोषगांव निवासी नूराधन साहू से 58 बोरी धान सहित सोल्ड सोनालिका ट्रैक्टर को भी   जप्त कर कार्यवाही किया गया। अब तक जिले में कुल 215 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 10827 बोरा धान अर्थात् 4330.8 क्विंटल धान को जप्त की गई है। उक्त जप्ती धान में 12 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन पर तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन तथा अवैध धान भंडारण पर बाज की तरह पैनी नजर रखते हुए लगातार निगरानी की जा रही है।

 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment