Your Ad Here!

10 क्विंटल 05 किलो ग्राम नशीले मादक पदार्थ गांजा सहित...दो आरोपी गिरफ्तार... कीमत दो करोड़ से अधिक की जप्ती...||Chhattisgarh Lions News ||

10 क्विंटल 05 किलो ग्राम नशीले मादक पदार्थ गांजा सहित...दो आरोपी गिरफ्तार... कीमत दो करोड़ से अधिक की जप्ती...||Chhattisgarh Lions News ||

महासमुंद। दीपावली के इस पावन पर्व को मद्देनजर रखते हुये महासमुंद पुलिस विस्फोटक सामग्री, नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध गांजा की तस्करी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही तेज कर सघन वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है। उक्त तारतम्य में मुखबिर द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा सीमावर्ती जिलें बरगढ़, ओडिशा की ओर से सिंघोडा/सरायपाली के रास्ते से नशीले मादक पदार्थ गांजे का परिवहन किया जा रहा है। उक्त सूचना मिलते ही थाना सिंघोडा की पुलिस टीम तत्काल राष्ट्रीय राज्य मार्ग-53 में नाकेबंदी कर मुखबिर द्वारा बताये अनुसार उक्त वाहन का इंतजार कर रही थी उक्त दौरान एक वाहन टाटा 1109 ई क्रमांक CG 17 H 2027 जो बड़ी तेजरफ्तार से ओडिशा की ओर से आ रही थी। जिसे रेहतीखोल बार्डर के पास रोका गया। उक्त वाहन में दो व्यक्ति 01. अशोक कुमार देहुरी आ० प्रसन्न कुमार देहुरी उम्र करीब -26 वर्ष निवासी-जगन्नाथ प्रसाद थाना नाकटीदेउल जिला सम्बलपुर, ओडिशा 02. अशोक कुमार साहू आ० अनिरूट्ट साहू उम्र करीब- 27 वर्ष निवासी- जगन्नाथ प्रसाद थाना नाकटीदेउल जिला सम्बलपुर, ओडिशा सवार थे। उक्त दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर ओडिशा का होना और सम्बलपुर ओडिशा से अमरकंटक, मध्यप्रदेश को जाना बतायें। ओड़िसा से किस कार्य से मध्यप्रदेश जाने के संबंध में पूछताछ किया गया तो वे गोलमोल जवाब देने लगे। तब पुलिस टीम को उक्त व्यक्तियों पर शक हो गया तब उक्त वाहन की तलाशी ली गई तो उक्त वाहन में नारियल की बोरिया दिखाई दी उक्त नारियल की बोरियों को उठाकर देखा गया तो उसके नीचे बोरियों में भरा हुआ प्लास्टिक बोरी के अन्दर भुरे रंग का टेप लगा हुआ पैकेट दिखाई दिया, जिसे बाहर निकालने पर 33 बोरियों में गांजा भरा हुआ पाया गया | उक्त अवैध गांजा के संबंध में पुन: पूछताछ करने पर मध्य प्रदेश ले जाना बताये उक्त आरोपियों को मौके पर से गिरफ्तार कर उनके पास से 990 पैकेट में कुल 10 क्विंटल 05 किलो ग्राम गांजा जप्त कर उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध 20बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही की गयी । उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी सिघोंडा उनि0 चन्द्रकान्त साहू, सउनि0 सनातन बेहरा,आर0 शोभाराम वर्मा, सरोज बारिक, श्रीकान्त भोई, चितरंजन प्रधान, रमाकान्त त्रिपाठी, जैकी प्रधान, शुशांत बेहरा, आलोक शर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।

  • आरोपियों के नाम

01. अशोक कुमार देहुरी पिता प्रसन्न कुमार देहुरी उम्र 26 वर्ष निवासी जगन्नाथ प्रसाद थाना नाकटीदेउल जिला सम्बलपुर, ओडिशा।
02. अशोक कुमार साहू पिता अनिरूट्ट साहू उम्र 27 वर्ष निवासी जगन्नाथ प्रसाद थाना नाकटीदेउल जिला सम्बलपुर, ओडिशा।

 जप्ती-

01. 10 क्विंटल 05 किलो ग्राम गांजा कीमत 2,01,00,000 /-रूपयें।
02. टाटा 1109 E क्रमांक CG 17 H 2027 कीमत 5,00,000/- रूपयें।
03. मोबाईल 02 नग कीमत 9000/- रूपयें।
04. नगद 4700/- रूपयें।

कुल जुमला कीमत 2,06,13,700/-(दो करोड छः लाख तेरह हजार सात सौ रूपये)


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment