Your Ad Here!

CGL :: जल संसाधन विभाग का बड़ा कारनामा…उप अभियंता सांख्येत्तर को कार्यपालन अभियंता का प्रभार... शासन की मनसा पर संदेह

CGL :: जल संसाधन विभाग का बड़ा कारनामा…उप अभियंता सांख्येत्तर को कार्यपालन अभियंता का प्रभार... शासन की मनसा पर संदेह



विगत दिनों बैकुण्ठपुर जिला कोरिया में जल संसाधन विभाग द्वारा बनाये गये खाडा जलाशय योजना विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का चढ़ा भेट | जिस वजह से लगभग 50 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल पुरी तरह नष्ट हो गई जिससे ग्रामीणों को काफी नुक्सान हुआ। उक्त खबर पाते ही संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव तत्काल मौके पर पहुँच कर दोषी अधिकारियों को बड़ी डाट-फटकार लगाई और किसानों को मुआवजा दिलाने कड़करूप में बात की। शासन को उक्त जानकारी चलते ही जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी तथा उप अभियंता को गंभीर लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से उक्त सभी को उनके प्रभार से निलबित करते हुए कार्यपालन अभियंता का अतिरिक्त प्रभार एन.सी. सिंह जल संसाधन सभाग क्रमांक -1 अम्बिकापुर को सौपे जाने हेतु मुख्य अभियंता द्वारा आदेशित किया गया है जिसके परिपालन में एन.सी. सिंह द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया। इसी बीच एन.सी. सिंह कार्यपालन अभियंता के स्थान पर इस बात का हवाला देते हुए की अम्बिकापुर में कार्य की अधिकता होने के कारण कार्य प्रभावित न हो दृष्टिगत रखते हुए एन.सी. सिंह के स्थान पर सुरेन्द्र कुमार दुबे जो कि उप अभियंता से सहायक अभियंता सांख्येत्तर तौर पर पदोन्नत हैं जो जल संसाधन संभाग क्रमांक -1 अम्बिकापुर के अधिन अनुविभागीय अधिकारी के पद पर उपसंभाग के प्रभार में है को सीधे सहायक अभियंता सांख्येत्तर के नियम कानून को दर किनार कर कार्यपालन अभियंता का कार्यप्रभार सौंपा जाना कही न कही विभाग की मंशा पर इशारा करता नजर आ रहा है ।


  • यीशै दास जिला ब्यूरो चीफ कोरिया 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment