कोरिया जिला में दिनांक 28/08/2020 दिन शुक्रवार को
कोरिया दौरा पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय एवं
संगठन मंत्री पवन सिंह का ग्राम चेर में श्रीराम सेना के पदाधिकारियों एवं सदस्यों
द्वारा भव्य व ऐतिहासिक स्वागत किया गया। जिस समय श्रीराम सेना प्रमुख संजय
अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय एवं संगठन मंत्री पवन साय को शाल एवं
श्रीफल देकर सम्मानित किया।
उक्त दौरान लगभग
150 से अधिक श्रीराम सेना एवं भाजपा के कार्यकर्ता
उपस्थित थे| उक्त स्वागत कार्यक्रम में श्री राम सेना प्रमुख संजय अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, जनपद अध्यक्ष
श्रीमती सौभाग्वती सिंह, मनोज गुप्ता, कमलेश गुप्ता, रंजीत मंडल, अश्वनी, श्रीमती सविता
दास, कल्पना चक्रवर्ती, सत्यम साहू, दिलीप गुप्ता, दीपक शर्मा, चंदन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
- किसन शाह सहा० जिला ब्यूरो चीफ कोरिया - छत्तीसगढ़ लायंस न्यूज़
0 comments:
Post a Comment